Mens Grooming Tips: शख्त और बेजान स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स

0
2247
Men Skin Care Tips in Hindi
Men Skin Care Tips in Hindi

Mens Grooming Tips: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन सिर्फ लड़कियां ही नहीं चाहतीं। बल्कि लड़कों के अंदर भी ऐसी ख्वाहिश होती है। हालांकि, लड़कियों की तुलना में लड़कों की स्किन काफी अलग होती है। इसलिए लड़कों की स्किन प्रॉब्लम लड़कियों से अलग होती है। बाज़ार में भी ज्यादातर प्रोडक्ट्स लड़कियों की स्किन के लिए मिलता है। इसलिए लड़कों को अपने स्किन (Mens Grooming Tips) के लिए बाहर से ज्यादा प्रॉडक्ट्स नहीं मिलते हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर निखार चाहते हैं, तो घरेलू उपाय अपनाएं।  चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू टिप्स-

कच्चा दूध

कच्चा दूध क्लिंजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने चेहरे पर निखार चाहते हैं, तो रोजाना सोने से पहले एक कॉटन की मदद से अपने चेहरे को कच्चे दूध से साफ करें। इस टिप्स को अपनाने से आपके चेहरे की खोई नमी वापस आएगी। इसके साथ ही दूध के पोषण तत्व भी आपके चेहरे को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें – लॉकडाउन में चेहरे पर लाएं निखार, घर में तैयार करें टर्मरिक गोल्ड फेशियल

नींबू और टमाटर

गर्मियों में टैनिंग की समस्या सभी को होती है। (Men Grooming Tips in Hindi) अगर आपको टैनिंग हो गई है, तो टमाटर इसे हटाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप टमाटर को पीस लें। इस पेस्ट में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे टैंनिंग वाले जगह पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी चेहरे को निखारने में आपकी मदद करता है। इसका इस्तेमाल काफी समय से हो रहा है। अधिकतर महिलाएं मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाती हैं, लेकिन पुरुष भी इसे लगा सकते हैं। इससे चेहरे की रंगत में निखार आता है। मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच गुलाबजल और चंदन पाउडर मिलाएं। इस पैक को सप्ताह में दो बार लगाएं। इससे चेहरे पर काफी बदलाव नजर आएगा।

ये भी पढ़ें – घर में तैयार करें आयुर्वेदिक मेंहदी तेल, कुछ ही दिनों में बालों की सभी समस्याएं होंगी दूर

हल्दी

हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है। ये त्वाचा के दाग-धब्बों को दूर करने में हमारी मदद करता है। इतना ही नहीं हल्दी से स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म होता है। चेहरे पर हल्दी लगाने के लिए थोड़ी सी हल्दी में ज़ैतून का तेल मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें।

Read More Articles on Skin Care Tips in Hindi

देश और दुनिया से जुड़ी Health News की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. YouTube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter और Instagram पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here