पेट की चर्बी को तेजी से करना है कम, तो रोजाना 10 मिनट करें ये योगासन

Yoga for Weight Loss

Yoga for Fat: नियमित रूप से योग करने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। इससे शरीर में जमा एक्ट्रा फैट कम होता है। अगर आप नियमित रूप से योगासन करते हैं, तो इससे रोजाना लगभग 600 से 800 कैलोरी तक बर्न होती है। (Yoga for Fat) योग हमारे शरीर को लचीला और तंदरुस्त बनाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन के बारे में जिसे आप नियमित रूप से करेंगे, तो शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को कुछ ही दिनों में खत्म कर सकतें हैं।

ये भी पढ़ें – Yoga For Fertility: बेबी प्लानिंग करने में आ रही है परेशानी, तो इन योगासन से बूस्ट करें अपनी फर्टिलिटी

सूर्यनमस्कार

सूर्यनमस्कार से सबसे ज्यादा फायदा होता है। (Yoga for Fat) इस आसन से शरीर में जमा एक्ट्रा फैट कम होता है। यह आपके शरीर को लचीला बनाता है। सूर्य-आसन में करीब 12 आसन होते हैं। अगर आप इन 12 आसन को रोजाना करेंगे, तो बढ़ते मोटापे से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकते हैं।

भुजंगासन

भुजंगासन करने से पेट में जमा चर्बी बहुत ही तेजी से कम होती है। इस आसन को नियमित रूप से करने से बाजु और कमर मजबूत तथा लचीला होता है। सूर्यनमस्कार जब आप करते हैं, तो यह उस क्रमांक के सातवें नंबर पर आता है| इस आसन में सारा बल पेट पर जाता है। भुजंगासन को करते समय शरीर की आकृति फन सांप की तरह बनती है। इसलिए इसे भुजंगासन कहा जाता है। इसे नियमित रूप से करने से छरहरी काया बनती है। इसके साथ ही इससे कई फायदे होते हैं।

ये भी पढ़ें – आपकी इन 9 आदतों की वजह से बढ़ता है मोटापा, जल्द ही करें बदलाव

बलासन

इस आसन से जांघ और टखनों की स्ट्रेचिंग होती है। रोजाना बलासन करने से पेट की चर्बी कम होगी। इससे शरीर में होने वाली थकान और तनाव दूर होती है। इस आसन को करने से लोअर बैक पेन को कम किया जा सकता है। लॉकडाउन के कारण लंबे समय तक बैठकर काम करने से लोअर बैक पेन की समस्या होने लगी है। ऐसे में आप रोजाना ये आसन जरूर करें। इससे बैक पेन के साथ-साथ पेट की चर्बी भी कम होगी।

कपालभाति

कपालभाति एक श्वसन प्राणायम है, जिससे पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। इसके साथ ही यह आसन आपके पूरे शरीर को संतुलित करता है। नियमित रूप से कपालभाति प्राणायाम करने से शरीर में मौजूद 60% विषैले तत्त्व सांस के जरिए बाहर निकल जाते हैं। कपालभाति प्राणायाम के करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व से आप मुक्त हो सकते हैं। इस प्राणायाम को करने से माथा भी चमकदार बनता है।

धनुरासन

धनुरासन करने से शरीर का आकार धनुष के समान दिखाई देने लगता है। इस वजह से इस आसन को धनुरासन कहा जाता है। वजन को कम करने के लिए धनुरासन सबसे उत्तम आसन माना जाता है। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करने से पेट की चर्बी कम होती है। इसके साथ ही पेट की सारी समस्या भी ठीक होती है।

पादहस्तासन

इस आसन हाथों से पैरों को पकड़कर किया जाता है। इस वजह से इसका काम पादहस्तासन रखा गया है। पादहस्तासन करने के लिए पेट और पैर में लचीलेपन की आवश्यकता होती है। इस आसन खड़े होकर किया जाता है। शुरुआती समय में इस योगासन को जरूर करना चाहिए। पादहस्तासन पाचन की समस्याओं को नियंत्रित करने के साथ-साथ ही यह पैरों की हड्डियों के हड्डियों की समस्या को भी दूर करता है।

Admin: